भाजपा के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा


 नई दिल्ली, 21 मार्च - मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं का जमावड़ा दिल्ली में लगने लगा है। पूर्व मंत्री और विधायक पहुंचे दिल्ली, पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया आज सुबह हुए दिल्ली के लिए रवाना। इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट से कुछ अन्य विधायक भी दिल्ली गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुखिया के चयन को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है।