दसूहा के नजदीक दो युवकों की नहर में डूबने से मौत                  

दसूहा, 22 मार्च - (इन्द्रजीत शर्मा) - दसूहा के नजदीकी गांव डडियाली में दो युवकों के नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नेपाली युवक सुंदर कुमार एवं खेम बहादुर रिश्ते में जीजा-साला थे।  दोनों मृतकों के शव सिविल अस्पताल दसूहा में रखे गए हैं फिलहाल पुलिस ने मामले संबंधी कार्यवाही शुरू कर दी है।