कर्फ्यू के दौरान अखबार बांटने और दूध-दही की सप्लाई के लिए ढील 

नवांशहर, 23 मार्च - (गुरबख्श सिंह महे) - जिला मैजिस्ट्रेट विनय बबलानी ने आज जिले में दोपहर 2 बजे से लगाये कर्फ्यू के पहले जारी आदेशों को लेकर सार्वजनिक मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए अखबारों की बांट पहले की तरह ही करने की आज्ञा देते, न्यूज पेपर एजेंटों के लिए हॉकरों की संख्या मौजूदा से घटाकर आधी करने की शर्त रखी है। इसी तरह उन्होंने दूध -दही आदि की सप्लाई के लिए प्रातःकाल 5 बजे से दिन में 11 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक ढील दी है। उन्होंने बताया कि अखबारों को बांटने की ढील आज रात 12 बजे से लागू होगी।