टोक्यो ओलम्पिक को स्थगित किया जाना एक विकल्प : जापान प्रधानमंत्री

टोक्यो, 23 मार्च (एजैंसी) : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने संसद में कहा कि कोरोना वायरस के कारण ओलंपिक खेलों को स्थगित किया जा सकता है। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने विश्व भर के खेल संगठनों से बन रहे दबाव के चलते खेलों को स्थगित करने की बात कही हो। आबे ने कहा कि इस स्थिति में खेलों का आयोजन करना मुश्किल है। हमने खिलाड़ियों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया है। आबे ने साथ ही कहा कि खेलों को रद्द किया जाना विकल्प नहीं है।