मलेशिया एयरपोर्ट पर फंसे नौजवानों की ढींडसा के दखल से हुई वतन वापसी

महल कलां, 24 मार्च (अ.स.): विश्व में कोरोना वायरस की महामारी के बढ़ रहे प्रभाव के कारण गत 16 मार्च को भारत से मलेशिया घूमने गए 35 के लगभग नौजवानों को मलेशिया इमीग्रेशन विभाग द्वारा मलेशिया में घूमने की इजाज़त न देने के कारण कुआलमपुर एयरपोर्ट पर एक सप्ताह से फंसे इन नौजवानों को राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा के दखल से वतन वापसी करवाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलेशिया से भारत लाए गए उक्त नौजवानों को चेन्नई में आइसोलेशन के लिए रखा गया है तथा अगले आदेशों तक नौजवानों की शारीरिक मुकम्मल जांच कर घर भेजा जाएगा। उक्त नौजवानों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बनाए गए एक वीडियो क्लिप के अनुसार राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा व पूर्व वित्त मंत्री परमिन्द्र सिंह ढींडसा के दखल के बाद ही मलेशिया उक्त नौजवानों को मलेशिया एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा खाना मुहैया करवाया गया। वीडियो बनाकर उक्त नौजवानों द्वारा राज्यसभा सुखदेव सिंह ढींडसा का धन्यवाद करते हुए कहा कि ढींडसा के दखल के उपरांत ही उनको आशा की किरन जाग पड़ी थी कि वह शीघ्र अब भारत पहुंच जाएंगे। इन नौजवानों में ब्लाक महल कलां के अंतर्गत आते गांव चन्नणवाल से संबंधित नौजवान हरविन्द्र सिंह भी शामिल थे, जिसने नज़दीकी रिश्तेदार लाली ग्रेवाल रायसर ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हरविन्द्र सिंह के मलेशिया जाने के बाद एक बार पीछे परिवार से सम्पर्क टूट गया था, जिससे पूरा परिवार चिंता से गुज़र रहा था। राज्यसभा सुखदेव सिंह ढींडसा के नज़दीकी अकाली नेता जयपाल सिंह नाइवाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि परिवार द्वारा नौजवान को भारत लाने के लिए राज्यसभा सुखदेव सिंह ढींडसा व पूर्व वित्त मंत्री परमिन्द्र सिंह ढींडसा द्वारा अहम भूमिका निभाई गई है। नाइवाल ने बताया कि मलेशिया राज्यसभा सुखदेव सिंह ढींडसा नौजवानों को भारत लाने के लिए पिछले दिनों से लगातार भारत सरकार के सम्पर्क में थे, जिससे नौजवानों की सही सलामत भारत वापसी करवाई। इस समय राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि ढींडसा परिवार हमेशा लोक सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में अब कोरोना की महामारी का कहर जारी है। इस भयानक समय में यदि उनके दखल से किसी का बिछुड़ा हुआ पारिवारिक सदस्य खुशी में अपने घर पहुंचता तो मुझे भी स्कून मिलता है। इस समय उन्होंने भारत आए नौजवानों व समूचे पंजाब वासियों को अपील की कि कोरोना के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हमें अपना व परिवार का ख्याल स्वयं रखना होगा तथा सरकार के निर्देशों का पालन भी करना होगा।