लुधियाना की केंद्रीय जेल से खतरनाक चार अपराधी फरार

लुधियाना, 28 मार्च - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - स्थानीय केंद्रीय जेल में बीती रात चार खतरनाक कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह कैदी अलग-अलग संगीन मामलों का सामना कर रहे थे, घटना का पता प्रातःकाल लगा जब कैदियों की संख्या हुई तो चार कैदी कम पाए गए, जिस कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जिला पुलिस के उच्च अधिकारी भी जेल पहुंचे हैं और इलाके में पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।