टाटा संस द्वारा भी 1000 करोड़ रुपए मदद के लिए खर्च करने का ऐलान 

नई दिल्ली, 28 मार्च - टाटा ट्रस्ट की ओर से 500 करोड़ रुपये की मदद के ऐलान के बाद अब टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस ने 1000 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने का ऐलान किया है। ये खर्चा टाटा वेंटिलेटर खरीदने, उनका निर्माण करने और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।