दीपिका  पादुकोण हमेशा खुद के लिए काम किया

दीपिका पादुकोण की अभी कुछ समय पहले फिल्म ‘छपाक’ रिलीज़ हुई थी। लेकिन यह फिल्म दीपिका की बाकी फिल्मों की तरह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस का कारण दीपिका का जे.एन.यू. दिल्ली मे धरने पर बैठे विद्यार्थियों का समर्थन करना कहा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अगर दिल्ली न जाकर दीपिका अपनी फिल्म की रिलीज़ की ओर अच्छी तरह से ध्यान देती तो शायद फिल्म ‘छपाक’ अच्छा प्रदर्शन कर जाती। लेकिन इसी के जवाब में दीपिका ने अपने आलोचकों को कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। दर्शकों की अपनी-अपनी पसंद होती है। किसी को बायोपिक अच्छी लगती है, किसी को नहीं। ज़रूरी नहीं है कि सारी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें। वैसे भी मैंने हमेशा अपने लिए काम किया है, कभी दूसरों की ओर नहीं देखा। अपनी मेहनत से यह सब हासिल किया है। दीपिका की अपने पति रणबीर सिंह के साथ फिल्म ‘83’ भी आने वाली है। इसमें वह रणबीर सिंह की पत्नी के रूप में दिखाई देंगी। साथ ही दीपिका मधु मंतेना की रामायण में ऋतिक रोशन के साथ नज़र आने वाली हैं। यह रामायण एक असली कहानी से प्रेरित होगी, लेकिन इसको देखने का नज़रिया अलग ही होगा।