दिल्ली में 48 घंटे के अंदर 50 से अधिक केस, मरीजों की संख्या हुई 97

नई दिल्ली, 31 मार्च - दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। पिछले दो दिनों में कोरोना के करीब 50 नए मामले आए हैं। इसके बाद दिल्ली सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया है। तमाम फैसले लिए जा रहे हैं। इस बीच नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में भी संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब तक 97 केस आए हैं, जिसमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 5 लोग ठीक हो गए हैं। यानि अभी 89 केस एक्टिव हैं, जिसमें एक विदेशी है। दिल्ली के आरजीएसएसएच में कोरोना के 26 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 2168 लोगों का टेस्ट किया गया है, जिसमें 1846 की रिपोर्ट आ गई है। इसके अलावा दिल्ली में अब तक 21628 लोगों को होम क्वानरटीन किया गया है।