नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति 

नई दिल्ली, 02 अप्रैल -पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस अब तेजी से पांव पसार रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) के 328 मामलों की पुष्टि होने के साथ ही इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1965 हो गई है। साथ ही 12 लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। कोरोना वायरस के कहर के चटेप में भारत के करीब 30 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं। मगर कुछ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे भी हैं जहां अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के 2 अप्रैल सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों पर गौर करें तो पाएंगे कि नॉर्थ ईस्ट के राज्य और कई केंद्र शासित प्रदेश अब तक इस कोरोना के कहर से प्रभावित नहीं हुए हैं या फिर इससे बचे हुए हैं। कुल मिलाकर अब तक 6 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अभी कोरोना की चपेट में नहीं आए हैं।

अगर स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में अब तक एक भी कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, असम और मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आ चुका है। वहीं, केंद्रशासित प्रदेशों की बात करें लक्षदीप और दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीप में एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

जानते हैं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति-
सिक्किम-0
अरुणाचल प्रदेश-1
त्रिपुरा-0
मेघालय-0
नागालैंड-0
असम-1
मणिपुर-1
मिजोरम-1

केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस की स्थिति
दिल्ली- 160
जम्मू-कश्मीर-66
लद्दाख-16
पुडुचेरी-4
अंडमान निकोबार-10
चंडीगढ़-16
लक्षदीप-0
दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीप-0

बाकी बचे राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति
महाराष्ट्र- 390
केरल- 292
आंध्र प्रदेश-88
बिहार- 24
छत्तीसगढ़-11
गोवा- 5
गुजरात- 93
हरियाणा- 64
हिमाचल प्रदेश- 5
कर्नाटक- 122
पंजाब-51
राजस्थान- 111
तमिलनाडु-241
तेलंगाना- 100
उत्तराखंड- 9
उत्तर प्रदेश- 129
पश्चिम बंगाल- 46
झारखंड-1