ऊना में निजामुद्दीन केंद्र से लौटे तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 

ऊना, 02 अप्रैल - (हरपाल सिंह कोटला) - ऊना में कोरोना के तीन मामलों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिली है। जिससे पूरे राज्य में हड़कम्प मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ऊना जिले में 6 संदिग्धों के  सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन केंद्र से लौटे 12 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इस रिपोर्ट के साथ ही हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या चार हो गई है। पॉजिटिव पाए गए तीन मरीजों को टांडा रैफर किया जा सकता है। वहीं डीसी सन्दीप कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों को बुधवार को ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।