फाजिल्का जिले के 10 संदिग्ध लोगों के नमूनों की रिपोर्ट आई नैगेटिव

फाजिल्का, 02 अप्रैल - (प्रदीप कुमार) - कोरोनावायरस को लेकर फाजिल्का जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पटियाला लैब में भेजे गए 10 के करीब संदिग्ध लोगों के नमूनों की रिपोर्ट नैगेटिव आईं हैं। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. सुरिन्दर सिंह ने बताया कि बीते दिन फाजिल्का जिले से 10 संदिग्ध लोगों के नमूने पटियाला लैब में भेजे गए थे, जिनमें जलालाबाद की दो महिलाएं, एक पुरुष, दो बच्चे थे और फाजिल्का की दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल था, जिनके स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा नमूने लिए गए थे और उनकी रिपोर्ट नैगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अबतक फाजिल्का जिले से 16 लोगों के सैंपल लिए गए थे और इसमें एक व्यक्ति के नमूने दो बार लिए गए थे। सभी की रिपोर्ट नैगेटिव आई हैं। आज कोई भी संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कोई भी पॉजिटिव मरीज अबतक फाजिल्का जिले में से सामने नहीं आया है।