अमेरिका में गांव गिलजिया के दो व्यक्तियों की कोरोना से मौत

मियानी, 3 अप्रैल - (हरजिन्दर सिंह मुल्तानी) - मियानी के नज़दीकी गांव गिलजिया के दो व्यक्तियों की कोरोना वायरस से अमेरिका में मौत हो गई। मृतक व्यक्तियों की पहचान बलकार सिंह पुत्र कर्म सिंह और मनजीत सिंह खालसा पुत्र सूरत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक बलकार सिंह की बीते दिन कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत का शिकार हुआ, जबकि पहले ही कैंसर का मरीज़ खालसा को जब कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहीं वह इस वायरस की चपेट में आने के कारण मौत का शिकार हो गया। इस दुखद खबर से गांव गिलजिया में मातम छा गया। मौत का शिकार हुए दोनों व्यक्ति लम्बे समय से अमेरिका में बसे हुए थे।