फाजिल्का, अबोहर और जलालाबाद में बनाई गई आर्जी जेल

फाजिल्का, 3 अप्रैल - (रितिश कुक्कड़) - फाजिल्का, अबोहर और जलालाबाद में आर्जी जेल बनाई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट अरविंद पाल सिंह संधू ने कहा कि जिले के फाजिल्का में लॉकडाउन और कर्फ्यू को लेकर आम जनता को घर से बाहर निकलने से रोकने को लेकर जिले के खेल स्टेडियम जलालाबाद, खेल स्टेडियम फाजिल्का और डीएवी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल अबोहर में आर्जी जेल स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम जलालाबाद के लिए डीएसपी जलालाबाद, खेल स्टेडियम फाजिल्का के लिए डिसपी (डी) और डीएवी कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल अबोहर के लिए एसपी अबोहर को सब जेल फाजिल्का सुपरिंटेंडेंट की सहायता के लिए नियुक्त किया गया है।