गीता कपूर ने की खूबसूरत पहल

 शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर अपनी शुरुआत से ही टीआरपी चार्ट्स में छा गया है। जहां इस शो में हमारे देश का जबरदस्त टैलेंट और शानदार परंपरा देखने को मिल रही है, वहीं इसमें भारत के बेस्ट डांसर का खिताब जीतने के लिए जबरदस्त मुकाबला भी हो रहा है। इस शो के एक प्रतिभागी दिल्ली के टाइगर पॉप ने न सिर्फ  ऑडिशन राउंड क्लियर किया बल्कि दर्शकों का दिल जीतते हुए बेस्ट 12 प्रतिभागियों में भी अपनी जगह बना ली है। अब टाइगर पॉप को फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ फेम वर्तिका झा मेंटर करेंगी, जिन्होंने इस शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में वखरा स्वैग गाने पर डांस किया था। टाइगर पॉप एक बेहद विनम्र परिवार से आते हैं। जब उनकी मां जजों के सामने थीं तो वो सीधे उनकी तरफ  देख भी नहीं पा रही थीं और उन्होंने पूरा समय अपना सिर झुकाए रखा।  इस मौके पर टाइगर ने बताया कि उनकी मां की इच्छा है कि वो मुंबई शहर घूमें, यहां की जिंदगी का अनुभव करें, बर्फ  के गोले खाएं और यहां के स्थानीय खाने का लुत्फ  उठाएं। यह सुनकर गीता कपूर ने अपनी तरफ  से उनके लिए मुंबई दर्शन ट्रिप का इंतजाम किया। गीता कपूर की इस नेकदिली पर टाइगर पॉप की मां उनका शुक्रिया अदा करते नहीं थक रही थीं। टाइगर की मां ने बताया कि कैसे वो सारे शहर में घूमीं, बहुत-सी चीजें देखीं और यहां के खाने का स्वाद भी लिया। अपना सपना सच करने के लिए उन्होंने गीता कपूर को दिल से धन्यवाद दिया।  गीता कपूर ने टाइगर की मां से कहा, ‘टाइगर पॉप में जबरदस्त टैलेंट है और उसने समय-समय पर मंच पर अपना हुनर साबित किया है।