कोरोना की महामारी को लेकर फाजिल्का सरहदी जिले के 80 गांवों के लोगों ने खुद की तालाबंदी

फाजिल्का, 05 अप्रैल - (प्रदीप कुमार) - कोरोना वायरस की महामारी को लेकर फाजिल्का सरहदी जिले के 80 गांवों के लोगों ने खुद की तालाबंदी करते बाहर के व्यक्तियों पर रोक लगा दी है। इसकी जानकारी देते फाजिल्का जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह ने बताया कि फाजिल्का जिले के 360 गांवों में से 80 गांवों के लोगो ने प्रशासन के सहयोग से यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का जिला पुलिस ने कर्फ्यू की पालना करवाने के लिए फाजिल्का पुलिस की अपील पर डिप्टी कमिशनर फाजिल्का द्वारा जिले में अस्थाई जेलें बनाईं गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 28 मामले पुलिस द्वारा दर्ज किये गए हैं जबकि 52 के करीब व्यक्तियों को अस्थाई जेलों में रखा गए हैं। साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा 37 के करीब चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि अबतक 150 के करीब मामले पुलिस द्वारा दर्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों के प्रशासन द्वारा पास बनाए गए थे, जो इन पास का दुरुपयोग करते भी नज़र आए। प्रशासन की ओर से इन लोगो के पास रद्द कर दिए गए हैं। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इस बीमारी की चेन तोड़ने के लिए सरकार और पुलिस का सहयोग करें।