राजरानी का पति प्रेमपाल भी कोरोना पॉजिटिव  

          
 *प्रेमपाल से संबंधित लोगों को किया घर में क्वॉरेंटाइन                                             
 सुजानपुर, 7 अप्रैल (विनोद): कोरोना पॉजिटिव मृतिका राजरानी के पति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के पश्चात उसके पति प्रेमपाल से संबंधित 7 लोगों को घर में ही क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है I इस संबंधी जानकारी देते हुए सुजानपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के एसएमओ डॉक्टर नीरू शर्मा ने बताया कि मृतिका राजरानी के पति प्रेम पाल की रिपोर्ट कोरोना पोस्टिव आने के बाद प्रेमपाल से संबंधित 6 लोगों को सुजानपुर में अपने अपने घरों में ही क्वॉरेंटाइम कर दिया है तथा हेल्थ टीम द्वारा इन 6 लोगों के घर के बाहर क्वॉरेंटाइन संबंधी स्टिकर भी लगा दिए गए है I  उन्होंने कहा कि इन लोगों को 20 अप्रैल तक अपने घर में ही रहने की हिदायत दी गई है