जालंधर को मिली राहत की खबर - पॉजिटिव पाए गए 3 मरीजों के दोबारा भेजे सैंपल आए नेगेटिव 

जालंधर, 8 अप्रैल - (एमएस लोहियां) - सिविल अस्पताल में भर्ती पॉजिटिव मरीजों के फिर भेजे गए 3 सैंपल नेगेटिव आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह 3 मरीज बलदेव सिंह के नज़दीकी हैं, जिनके इलाज के बाद सैंपल लेकर फिर जांच के लिए भेजे गए थे। फिलहाल इन मरीज़ों को जालंधर के सिविल अस्पताल में ही माहिर डाक्टरों की निगरानी में रखा हुआ है।