फाजिल्का ज़िले में कर्फ़्यू का उल्लंघन करने वाले 382 व्यक्ति गिरफ्तार, 169 मुकदमे दर्ज


फाजिल्का, 9 अप्रैल (प्रदीप कुमार)- फाजिल्का ज़िला पुलिस की तरफ से फाजिल्का, अबोहर और जलालाबाद में कर्फ़्यू की अब तक उल्लंघन करने वाले 382 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके 169 मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी देते हुए फाजिल्का ज़िला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह ने बताया कि इस के साथ ही 36 वाहनों को पुलिस की तरफ से ज़ब्त किया गया है।