चंडीगढ़ में अबतक कोरोना के 172 नमूने नेगेटिव

चंडीगढ़, 09 अप्रैल - (सुरिन्दरपाल) - यूटी की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ में अबतक कोरोना के 203 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 172 नेगेटिव, 18 पॉजिटिव, 1 रद्द और 12 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से 7 ठीक हो चुके हैं।