अकाली नेता पाखर सिंह निमाणा नहीं रहे

बंगा,12 अप्रैल - (जसबीर सिंह नूरपुर) - पंजाब एग्रो कॉर्पोरेशन पंजाब के पूर्व वाइस चेयरमैन और सीनियर अकाली नेता पाखर सिंह निमाणा का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह अपने गांव चक्क गुरू में लम्बे समय से रह रहे थे। उनके निधन पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, स. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, पूर्व मैंबर पार्लियामेंट डॉ. सुखविन्दर कुमार सुखी, हलका विधायक बंगा जत्थेदार संतोख सिंह मल्हा, मैंबर वर्किंग कमेटी बुध सिंह बलाकीपुर जिला प्रधान अकाली दल ने दुख व्यक्त किया है।