भारत में फंसे कैनेडा के 122 यात्री विशेष उड़ान से रात साढ़े 11 बजे दिल्ली होंगे रवाना

राजासांसी, 13 अप्रैल - (हेर/खीवा) - देशभर में लगे लॉकडाउन और ठप्प हुई हवाई सेवाओं के कारण विदेशों से आये भारतीय मूल के कैनेडा के लोगों को वापस लेकर जाने के लिए कैनेडियन सरकार द्वारा विशेष उड़ान का प्रबंध किया गया है। जिसके तहत आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी से एयर इंडिया की विशेष घरेलू उड़ान के द्वारा 122 यात्री दिल्ली को रात करीब 11:30 बजे रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद यह उड़ान दिल्ली से लंदन और लंदन से टोरंटो पहुंचेगी और इस उड़ान से भारत में कोरोना वायरस की महामारी के दौरान फंसे यात्री अपने घरों में पहुंच सकेंगे।