पुलिस प्रशासन द्वारा जंडियाला गुरू को पूरी तरह से किया गया सील 

जंडियाला गुरू, 14 अप्रैल - (रणजीत सिंह जोसन) - कोरोना वायरस को लेकर लोगों को घरों में रखने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा जंडियाला गुरू को पूरी तरह सील किया गया है और शहर के मुख्य चौंक और शहर में दाखिल होने वाले मार्गों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किये गए हैं। इसी कड़ी के तहत इंचार्ज कुलदीप सिंह और पुलिस कर्मचारियों द्वारा जंडियाला गुरू शहर में गलियों बाज़ारों में फ्लैग मार्च किया गया।