संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की हत्या 

लुधियाना, 14 अप्रैल - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - शहर के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में रहती एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गीता के रूप में की गई है। गीता यहां किराये पर अकेली ही रहती थी। आज जब आसपास के लोगों को घर में बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते पुलिस और कोविड टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।