इस बार देश में मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है - पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

नई दिल्ली, 15 अप्रैल - पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने बताया कि इस बार देश में मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा, “मॉनसून +5 या -5 प्रतिशत मॉडल एरर के साथ 2020 मानसून में बारिश की औसत अवधि 100 प्रतिशत होने की उम्मीद है।”