कर्ज से परेशान किसान ने लगाया फंदा, मौत

मलोट,15 अप्रैल - (रणजीत सिंह पाटिल) -  मलोट के नज़दीक के गांव मिड्डा में कर्ज से परेशान एक किसान जसवीर सिंह ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक का सिविल अस्पताल मलोट में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों को सौंप दिया गया है।