दूरदर्शन अब शुरू करेगा 'उत्‍तर रामायण', 19 अप्रैल से होगा प्रसारण


 नई दिल्ली, 18 अप्रैल - लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन यानी DD National ने पुराने व ख्‍यात सीरियल Ramayan का प्रसारण पिछले दिनों शुरू किया था। इसे दर्शकों का जबर्दस्‍त रिस्‍पांस मिला है। दूरदर्शन ने अच्‍छी टीआरपी भी हासिल की है। अब खबर यह है कि दूरदर्शन 'लव कुश' का भी दोबारा प्रसारण शुरू करेगा। इसे मुख्‍य रूप से 'उत्‍तर रामायण' के नाम से भी जाना जाता रहा है। यह प्रसारण 19 अप्रैल से शुरू होगा। इसके केवल रात को 9 बजे के टाइम स्‍लॉट में प्रसारित किया जाएगा। सुबह 9 बजे के स्‍लॉट में बीती रात के एपिसोड को ही रिपीट किया जाएगा। प्रसार भारती के CEO शशि शेखर ने ट्वीट करते हुए इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्‍होंने इस ओर भी इशारा किया है कि नब्‍बे के दशक के ख्‍यात धारावाहिक 'श्रीकृष्‍णा'को भी दोबारा प्रदर्शित किया जा सकता है।