यूके में कोविड-19 के कारण हुई 823 और मौतें 

लंदन, 21 अप्रैल - (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां) - बीते 24 घंटों में यूके में कोविड-19 से प्रभावित 823 मरीजों की मौत हो गई हैं और अबतक यूके में कुल 17337 मौतें हो चुकी हैं। यूके में बीते 24 घंटों में 4301 नये मामले सामने आए हैं। जिसके साथ पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 129044 हो गई है। वहीं अबतक यूके में 397670 लोगों के टेस्ट किये जा चुके हैं।