दसूहा में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या       

दसूहा, 22 अप्रैल - (इन्द्रजीत शर्मा) - दसूहा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दसूहा के मुहल्ला कैंथा निवासी सुखदेव सिंह सपुत्र  स्व. साधू सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल दसूहा पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।