आज शाम 4 बजे होने वाली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया गया रद्द 

नई दिल्ली, 22 अप्रैल - आज शाम 4 बजे होने वाली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द किया गया है। गौरतलब है कि हर रोज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना वायरस महामारी के बारे में ताजा जानकारी दी जाती है। सूत्रों ने खबर दी है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्रीफिंग को आज शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक की वजह से रद्द कर दिया गया है। अतिरिक्त जानकारी आज प्रेस रिलीज में दी जाएगी