नांदेड़ साहिब में फंसी हुई सिक्ख संगत को पंजाब आने की मिली मंजूरी, कैप्टन ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़, 22 अप्रैल - (विक्रमजीत सिंह मान) - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ऊधव ठाकरे ने उनको फोन करके बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री हजूर साहिब में फंसे हुए सिक्ख श्रद्धालुओं को नांदेड़ साहिब से पंजाब भेजने की मंजूरी दे दी है और इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव को प्रबंध करने के लिए कहा है और यात्रियों की वापसी सम्बन्धित ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा पंजाब सरकार देगी। इस पर कैप्टन ने गृह मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।