कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने किया पंजे के उताड़ दाना मंडी का दौरा

गुरू हर सहाए, 22 अप्रैल - (कपिल कंधारी, हरचरण सिंह संधू) - आज पंजे के उताड़ की अनाज मंडी का कैबिनेट मंत्री पंजाब राणा गुरमीत सिंह सोढी ने दौरा किया। इस मौके पर राणा गुरमीत सिंह सोढी के साथ उनके ओएसडी विक्की सिद्धू, आढ़ती यूनियन के प्रधान भीम कम्बोज  सरपंच नेक सिंह 'आदर्श कुक्कड़', टोनी बेदी, चेयरमैन मार्किट कमेटी वेद प्रकाश  मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी सतनाम सिंह, कमलेश कटोच, गौरव कटोच डीएसपी सरदार भूपिन्दर सिंह थाना प्रमुख जसविंदर सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि अबतक पंजे के उताड़ की दाना मंडी में करीब 7791 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इस मौके पर राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों की मुश्किलें सुनी। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को मंडी में मुश्किल नहीं आने दी है।