सैनिटाइजर शरीर पर पड़ने से 9 वर्षीय बच्चा झुलसा 

सुभानपुर, 23 अप्रैल - (कंवर बरजिन्दर सिंह जज) - जगतजीत इंडस्ट्रीज हमीरा द्वारा बीते दिन मिल मुलाजिमों को बांटे गए सैनिटाइजर के साथ गांव मुरार के फैक्ट्री मजदूर के नाबालिग बच्चे का शरीर काफी झुलस गया। बच्चे के पिता संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय फैक्ट्री द्वारा बीते दिन गांव में घरों के लिए सैनिटाइजर बांटा गया था। जानकारी न होने के कारण खेलते हुए 9 वर्षीय नाबालिग बच्चे आकाश के ऊपर अचानक दो लीटर की केनी फटने के बाद गिर पड़ी और सैनिटाइजर को आग लग गई, जिस कारण उसका शरीर काफी झुलस गया। जिसको तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।