बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिया किया ढेर

भिंडी सैदां, 26 अप्रैल - (प्रितपाल सिंह सूफ़ी) - पुलिस जिला अमृतसर देहाती के पुलिस थाना घरिंडा के अधीन आती हिंद-पाक सीमा के साथ लगते पुल मोरां में आज रविवार की सुबह बीएसएफ के जवानों द्वारा एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर किये जाने की खबर है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे के करीब सीमा के साथ लगते पुल मोरां के समीप एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों द्वारा गोली मारकर ढेर कर दिया गया। उक्त पाकिस्तानी व्यक्ति भारत की ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था, जिसने नीले रंग का कुर्ता और सफेद सलवार डाली हुई थी। इस मामले संबंधी  उच्चाधिकारियों द्वारा उच्चस्तरीय जांच की जा रही है।