झारखंड में कोरोना के 9 नए मामले आये सामने 

रांची, 26 अप्रैल - झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि आज राज्य में कोरोना के 9 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सदर अस्पताल के 4 कर्मचारियों के अलावा हिंदपीरी में 3 और गढ़वा में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह राज्य में कुल मामलों की संख्या 82 हो गई है।