मजीठा के नज़दीक कांग्रेसी महिला सरपंच के पति की हत्या 

मजीठा, 28 अप्रैल - (जगतार सिंह सहमी) - यहां से थोड़ी दूर पड़ते गांव तरगढ़ के निवासी कांग्रेसी महिला सरपंच मनजीत कौर के पति की  बीती देर रात हत्या होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार कस्बा मजीठा से थोड़ी दूर पड़ते गांव तरगढ़ के निवासी कांग्रेसी नेता निरंकार सिंह उर्फ बाऊ पुत्र अमर सिंह बीती देर रात दवा लेने के लिए घर के पास एक नज़दीकी गांव गया। जहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रास्ते में उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक निरंकार सिंह बाऊ की पत्नी मनजीत कौर गांव तरगढ़ की मौजूदा कांग्रेसी महिला सरपंच है। मृतक निरंकार सिंह के भाई सुरजीत सिंह के बयानों के आधार पर संबंधित पुलिस थाना कत्थनूंगल में मुकदमा दर्ज करके दोषियों की तलाश शुरू कर दी गई है।