केंद्र के भेदभाव के खिलाफ पंजाब के लोग 1 मई को घरों की छत्तों पर लहराये तिरंगा - कांग्रेस 

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - (विक्रमजीत मान) - पंजाब कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा गैर भाजपा शासित राज्यों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर किये जा रहे भेदभाव के लिए पंजाब के लोगों को 1 मई को अपने अपने घरों की छत्तों पर तिरंगा लहराने के लिए कहा है। यह विचार पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने दिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पार्टी विधायकों के साथ बात की थी।