ऋष‍ि कपूर के अंतिम संस्‍कार के ल‍िए श्‍मशान पहुंचा पार्थ‍िव शरीर


 मुंबई, 30 अप्रैल मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए चंदनवाड़ी श्मशान ले जाया जा रहा है। आज सुबह शहर के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनका निधन हो गया।बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। 67 साल की उम्र में गुरुवार सुबह 8:45 बजे मुंबई में उनका निधन हो गया। वह करीब 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए होगा। सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्‍पताल से उनके शव को सीधे श्‍मशान घाट ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल से पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पहुंच चुका है। ऋषि की बेटी रिद्धिमा को चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आने के लिए परमिशन मिलने में देर हो गई। वह शाम 6 बजे तक पहुंच पाएंगी। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए आज ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी है। लिहाजा रिद्धिमा के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

अंतिम संस्कार में सिर्फ 24 लोगों के शामिल होने की इजाजत है। अभिषेक बच्चन और 5 पुजारी वहां पहले से ही मौजूद हैं। आदर जैन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान भी वहां पहुंच चुके हैं। नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारेख, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल, करीना कपूर, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, रोहित धवन, राहुल रवैल, अभिषेक बच्चन समेत कुल 24 लोग अंतिम संस्कार में होंगे शामिल।

श्मशान के बाहर जमा हो रहे फैंस
श्मशान के ऋषि के फैंस भी जमा हो रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने दूर किया है। श्मशा घाट के तीनों रास्तों पर पुलिस ने बेरीकेडिंग की है। ऋषि के अंतिम संस्कार की सामग्री आ चुकी है और विधि शुरू की जा चुकी है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए पुलिस को माइक पर अनाउंसमेंट भी करना पड़ा। वहीं श्मशान के आसपास रहने वाले लोगों को भी पुलिस ने घर से बाहर आने से मना कर दिया।

दिल्‍ली सरकार ने दी इजाजत
लॉकडाउन के कारण र‍िद्ध‍िमा को पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्‍ली सरकार ने प‍रमिशन लेनी पड़ी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा कपूर सहित 5 लोगों के लिए मूवमेंट पास जारी किया है।