जिला फतेहगढ़ साहिब में कोरोना वायरस ने फिर दी दस्तक 

जखवाली, 30 अप्रैल - (निरभै सिंह) - फतेहगढ़ साहिब जिले में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आया है। कम्बाइन चालक दो दिन पहले छन्ना जींद हरियाणा से अपने गांव नरैणगढ़ आया था, जिसको स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही क्वारंटाइन किया हुआ था। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉक्टर एनके अग्रवाल ने की। इससे पहले तबलीगी जमात से संबंधित दो महिलाओं को कोरोना पॉजिटिव आईं थी।