केन्द्र सरकार से पैकेज की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने घरों की छत पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज 

फाजिल्का, 01 मई - (प्रदीप कुमार)-  केन्द्र सरकार से पंजाब के लिए पैकेज की मांग को लेकर आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर फाजिल्का जिले में कांग्रेसी नेताओं और वर्करों की ओर से अपने अपने घरों की छत पर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कांग्रेस के वर्करों और नेताओं का कहना था कि केन्द्र सरकार पंजाब के साथ सौतेली मां वाला सलूक कर रही है, जिसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा यह फ़ैसला किया गया था।