रेलवे पार्क में लहराता हुआ फटा तिरंगा लोगों में बना चर्चा का विषय 

गुरूहरसहाय, 04 मई - (कपिल कंधारी) - गुरूहरसहाय शहर के रेलवे पार्क में लहराता हुआ तिरंगा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का यह मानना है कि यह तिरंगा झंडा इस बात का सबूत है कि हमारे प्रशासन के अधिकारी तिरंगे की आन-बान और शान से बेखबर है और उनको इस बात की कोई चिंता नहीं है कि हमारे देश का राष्ट्रीय झंडा किस हालत में लहरा रहा है। इस बात पर बेखबर अधिकारियों को यह जान लेना चाहिए कि उनकी यह लापरवाही एक तरह से राष्ट्रीय झंडे का अपमान है। एक तरफ तिरंगे के मान सम्मान के लिए आज तक लाखों सैनिक व देश भगत कुर्बान हो चुके हैं वहीं दूसरी तरफ हमारे अधिकारी इस फटे हुए तिरंगे झंडे को सम्मान व सतिकार के साथ बदलने की तरफ कोई ध्यान नही दे रहे है। शहर के लोगों ने मांग की है कि रेलवे पार्क में फटे हुए लगे तिरंगे झंडे को पूरे सम्मान के साथ जल्द से जल्द बदला जाए।