पंजाब से जाने वाले मज़दूरों का किराया भरेगी सरकार : जाखड़

अबोहर, 4 मई (सुखजिन्द्र सिंह ढिल्लों): कोरोना वायरस की महामारी को लेकर चल रहे संकट के माहौल दौरान विभिन्न राज्यों में बैठे मज़दूरों को अपने पितरी राज्यों में जाने की इजाज़त केन्द्र सरकार द्वारा दी गई है। इस बारे विशेष रेलगाड़ियां भी चलाई गई हैं। इसके तहत पंजाब से यू.पी., बिहार सहित विभिन्न राज्यों में जाने वाले 6 लाख से अधिक मज़दूरों का किराया आल इंडिया कांग्रेस की प्रधान श्रीमती सोनिया गांदी के निर्देशों पर पंजाब सरकार द्वारा भरा जाएगा। इन शब्दों का प्रकटावा पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने जानकारी देते हुए किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस संकट दौरान घरों को जाने वाले मज़दूरों से किराया वसूलने का फैसला कर साबित कर दिया है कि मोदी सरकार शाहूकारों की सरकार है। उनको गरीबों से कोई हमदर्दी नहीं है। यह सरकार डिफाल्टर शाहूकारों का ऋण भर सकती है परन्तु गरीब का किराया नहीं जबकि मज़दूरों का देश के निर्माण में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी ने देश भर के मज़दूरों का किराया कांग्रेस द्वारा भरने का फैसला कर एक राजनेता होने का सबूत दिया है। उन्होंने कहा कि मज़दूरों को किसी तरह की कोई समस्या न आए इसलिए पंजाब सरकार प्रयासरत है।