संगरूर के एक डॉक्टर को भी कोरोना ने अपनी चपेट में लिया 

संगरूर, 6 मई - (दमनजीत सिंह) - शहर संगरूर के वासी एक डॉक्टर को भी कोरोना द्वारा अपनी चपेट में लिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह डॉक्टर गुजरात के वडोदरा में ड्यूटी करता था और कुछ दिन पहले ही संगरूर आया था, जहां उसका सैंपल लिया गया और बीती रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उल्लेखनीय है कि इस डॉक्टर की बहन भी सिविल अस्पताल संगरूर में डॉक्टर है।