कोरोना पर सोनिया गांधी की कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम के साथ बैठक

नई दिल्ली, 06 मई - सोनिया गांधी कोरोना और लॉकडाउन से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। सोनिया गांधी ने कहा, "सभी बाधाओं के बावजूद बंपर गेहूं की फसल द्वारा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सभी किसानों, विशेषकर पंजाब और हरियाणा को धन्यवाद देते हैं। 17 मई के बाद क्या और कैसे? लॉकडाउन कितना लंबा चलने वाला है। इसका फैसला करने के लिए भारत सरकार क्या मापदंड इस्तेमाल कर रही है।"