तेज रफ्तार गाड़ी ने ड्यूटी पर खड़े होमगार्ड के जवान को रौंधा, मौत

ऐमां मांगट, 08 मई - (राजिन्दर सिंह सैनी) - जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित कस्बा ऐमां मांगट में गाड़ियों की चैकिंग के लिए लगाए गए पुलिस नाके पर खड़े एक होमगार्ड के जवान को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी द्वारा रौंधने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड का जवान निर्मल सिंह (48) पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव संधवाल थाना हाजीपुर जो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ कस्वा ऐमां मांगट में लगाए गए पुलिस नाके पर तैनात था। रात्रि के करीब 1:00 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी जो मुकेरियां से दसूहा की तरफ जा रही थी, द्वारा निर्मल सिंह को टक्कर मार दी जिसके कारण निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, साथी पुलिस कर्मियों द्वारा घायल जवान को तुरंत मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उक्त जवान ने दम तोड़ दिया। ब्लेरो गाड़ी मौके से फरार होने में सफल हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा अज्ञात गाड़ी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।