चंडीगढ़ में कोरोना के साथ हुई एक और मौत, 11 अन्य मिले पॉजिटिव

चंडीगढ़, 9 मई - (राजेश पठानिया) - चंडीगढ़ में बीती देर रात को हलोमाजरा निवासी की कोविड-19 के कारण मौत होने की पुष्टि की गई। उसकी 6 मई को मौत हुई थी परंतु जांच करने पर उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ में 11 और लोग कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। जिनमें एक 4 महीनें, दो साल और 6 साल के बच्चे शामिल हैं। यह सभी बापूधाम कोलोनी से सम्बन्धित हैं।