अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर के पुजारी पर हमला कर पुजारी को किया घायल 

गुरूहरसहाय, 9 मई - (कपिल कंधारी) - गुरूहरसहाय के कृष्ण मंदिर के पुजारियों पर अज्ञात व्यक्तियों की ओर से हमला करके पुजारी को घायल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी परमिंदर पाल ने बताया कि बीती रात जब वह अपने परिवार सहित घर में सो रहे थे तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया और उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिसके बाद व मौके से फरार हो गए। इसके पश्चात उनके परिवारिक सदस्यों ने उनको तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की।