पीजीआई ने सभी फैकल्टी सदस्यों की छुट्टियां की रद्द

चंडीगढ़, 9 मई - (राजेश पठानिया) - पीजीआई ने सभी फैकल्टी सदस्यों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। कोरोना के बढ़ रहे मरीजों के चलते यह फैसला लिया गया है। सभी फैकल्टी सदस्यों की 2020 की गर्मी की छुट्टियां रद्द हो गई हैं।