प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों को किया सलाम

नई दिल्ली,11 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस पर देश के वैज्ञानिकों को किया सलाम किया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हमारा राष्ट्र उन सभी को सलाम करता है जो दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठा रहे हैं। हमें 1998 में इस दिन हमारे वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धि याद है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था।