नवजोत सिद्धू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की 

जालंधर,11 मई - (अजीत ब्यूरो) - कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने वाहेगुरु से उनकी लम्बी आयु और स्वस्थ होने की कामना भी की। बता दें कि मनमहोन सिंह को रविवार रात को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।